फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का कत्ल: महज 300 रुपये के लिए जिगरी दोस्त ने ईंट से वार कर की थी प्रदीप की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Naveen Updated Fri, 08 May 2026 05:53 PM IST

आदमपुर रेलवे स्टेशन पर 29 अप्रैल को हुए प्रदीप ब्लाइंड मर्डर मामले का राजकीय रेलवे पुलिस ने पूरी गुत्थी को सुलझा लिया है। हत्या करने पेंटर प्रदीप का ही जिगरी दोस्त भजनलाल उर्फ भजना निकला। आरोपी भजना ने महज 300 रुपये की उधारी को लेकर ही वारदात को अंजाम दिया। सिर पर ईंट मारकर प्रदीप की हत्या करने के बाद वह ट्रेन से पंजाब के बठिंडा भाग गया। जाते समय उसने बीच रास्ते में भट्टू रेलवे स्टेशन के पास अपने कपड़े फेंक दिए ताकि सीसीटीवी व पुलिस की नजर से बच सके। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने शुक्रवार को इस मामले का पूरा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कर रही है। आदमपुर के रेलवे स्टेशन पर 29 अप्रैल सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी 42 साल के प्रदीप के रूप में हुई थी। प्रदीप के सिर में ईंट मार कर हत्या की गई थी। यह ब्लाइंड मर्डर पिछले एक सप्ताह से जीआरपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए हिसार जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में भिवानी जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र, जाखल चौकी इंचार्ज की टीमें गठित की गई थी। हिसार जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गांव भोड़िया निवासी भजनलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप व भजनलाल दोस्त थे। दोनों ही एक साथ काम करते थे। वह काम करने के लिए हिसार आते थे। 29 अप्रैल को वह हिसार में मजदूरी करने के बाद ट्रेन से आदमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां पर दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान लेन-देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। ------------ 300 रुपये के लेने-देन को लेकर की थी प्रदीप की हत्या जांच में खुलासा हुआ कि भजनलाल ने प्रदीप को 300 रुपये उधार दिए हुए थे। वह उस रात यह रुपये वापस मांगने लगा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भजनलाल ने तैश में आकर नशे की हालत में पास में ही पड़ी ईंट उठाकर प्रदीप के सिर पर दे मारी। वह उसे खून से लथपथ हालत में छोड़ कर भाग गया। खून ज्यादा बहने से प्रदीप की मौत हो गई। हत्या करने के बाद ट्रेन में सवार होकर आरोपी पहुंचा बठिंडा थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद उसी समय ट्रेन में बैठकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रास्ते में उसने घटना के समय पहने हुए कपड़े ट्रेन में उतार कर भट्टू रेलवे स्टेशन के समीप फेंक गए ताकि पुलिस व सीसीटीवी की नजर से बच सके। पुलिस ने इस मामले को ट्रेन आउट करने के लिए स्टेशन के आसपास लगे 50 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे जिसमें प्रदीप व आरोपी भजनलाल एक साथ आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने भजना की निशानदेही पर भट्टू रेलवे स्टेशन के समीप से घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। इस घटना को आरोपी ने अकेले ही अंजाम दिया था। किसी दूसरे व्यक्ति की अभी तक कोई भूमिका नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें