सांसद जयप्रकाश ने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोर गद्दी छोड़ मुददे को सही करार देते हुए कहा कि यह वोट चोरी की सरकार है। सांसद जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा के चुनाव में जब ईवीएम बंद हो गई थी तो उसके दो दिन बाद चुनाव आयोग ने 60 हजार वोट ज्यादा बताई। चुनाव आयोग के लोगों से हमने पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे से गलती हो गई। योजनाबद्ध तरीके से लोगों के वोटों की चोरी की गई है।