फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में आज हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना,उमस भरी गर्मी से राहत

नवीन शर्मा पिछले कई दिनों से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। आसमान में बादल तो छाए रहते थे और बारिश के पूरे आसार बन रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। आज हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि फसलों के लिए अभी अच्छी बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह के दौरान बारिश होने की संभावना है। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच आज हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ है, लेकिन धान, कपास और अन्य खरीफ फसलों के लिए अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने भी अगले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। किसान भूप सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव आया है और हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिससे मौसम काफी अच्छा हो गया है। गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन फसलों के लिए अभी और अच्छी बारिश की जरूरत है। अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें