शनिवार 16 नवंबर को बुढ़ाना गांव की एक महिला नारनौंद सब्जी मंडी से लापता हो गई थी। महिला का शव रविवार को दोपहर करीब 12 बुढ़ाना गांव के ही खेल स्टेडियम में मिला है। स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर महिला का कटा हुआ हाथ भी बरामद हुआ है। मृतका की पहचान बुढ़ाना निवासी करीब 50 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है।