फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: ज्योति मल्होत्रा के वकील ने बताई दानिश से मुलाकात की वजह

शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 04:56 PM IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने अदालत में वकालतनामा जमा करवाकर केस से जुड़े दस्तावेजों की मांग की है। उन्होंने जेल में जाकर ज्योति से मुलाकात कर पूरी जानकारी हासिल की। कुमार मुकेश ने कहा कि दो से तीन दिन में केस के दस्तावेज मिलने के बाद स्थिति क्लीयर होगी। मीडिया से बातचीत में कुमार मुकेश ने बताया कि 16 मई 2025 को सिविल लाइन थाना के एसएचओ की शिकायत पर ज्योति मल्होत्रा पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। 17 मई को ज्योति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था जहां उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। इसके बाद उसे दोबारा से चार दिन के रिमांड पर लिया गया। 9 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक सप्ताह पहले ज्योति के पिता ने मुझे वकील के तौर पर नियुक्त करने के लिए संपर्क किया था। कुछ कारणों के चलते वकालतनामा पर ज्योति के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण कुछ देरी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें