फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में यूपीएससी में सफल युवाओं को जाट सेवक संघ 15 को करेगा सम्मानित

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 01:42 PM IST

जाट सेवक संघ संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले जाट समाज के लोगों को 15 जून को सम्मानित करेगा। जाट सेवक संघ के अध्यक्ष राजेश बड़ाला ने बताया कि यूपीएससी में अच्छी रैंक हासिल करने वाले देश भर के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह तोशाम रोड़ स्थित द ताज पैलेस में होगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी इसमें मुख्य अतिथि होंगी। विधायक रणधीर पनिहार, विधायक आदित्य चौटाला, दादरी विधायक सुनील सांगवान,भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया विशिष्ट होंगे। यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। जिससे तैयारी करने वाले युवा इन प्रतिभाशाली युवाओं से सफलता के सूत्र ले सकें। संघ एक सप्ताह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए पहुंचेंगे। अब तक समिति की ओर से 30 लोगाें संपर्क किया जा चुका है। प्रदेश भर से 56 युवाओं को यूपीएससी में सफलता मिली।जिसमें 15 जाट समाज से संबंध रखते हैं। जाट सेवक संघ युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा। इसके लिए जिस तरह की मदद हो सकेगी उपलब्ध कराएंगे। जाट सेवक संघ के अध्यक्ष राजेश बडाला ने बताया कि संघ की ओर से रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य सामाजिक कार्याें में भी आगे रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें