चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। प्राकृतिक खेती से उत्पन अनाज जहर मुक्त होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जिस तरह का अन्न खाएंगे उसी तरह का हमारा मन होगा। जैसा अन वैसा मन हमारी पुरानी कहावत है। अगर शुद्ध भोजन चाहिए तो हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेशभर के किसान, कृषि विशेषज्ञ एवं विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भाग लेने पहुंचे।किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, सरकारी योजनाओं, और कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान की गई। आयोजन न केवल किसानों के लिए प्रेरणादायक होगा, बल्कि उनको एक नई दिशा भी प्रदान करने वाला साबित हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजबीर सिंह, एस्सिटेंट प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर डॉ अरुण कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।