फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अपराजिता कार्यक्रम के तहत परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप की महिलाओं ने बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

हड्डियों की मजबूती का राज...अनुशासित दिनचर्या और व्यायाम सेक्टर-15 में अपराजिता का आयोजन में बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ कैसे रहें विषय पर जागरूक किया हिसार। बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय जीवन का सबसे बड़ा आधार संतुलित दिनचर्या और नियमित व्यायाम है। सही खानपान, पर्याप्त धूप और चिकित्सकीय सलाह से हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखा जा सकता है। शनिवार को सेक्टर-15 में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप की महिलाओं के लिए बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ कैसे रहें विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक मुख्य अतिथि रहे। डॉ. सुरेश कौशिक ने महिलाओं को हड्डियों की देखभाल, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन सही समय पर सावधानी और अनुशासन अपनाकर इन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें