फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में शटल बस से परीक्षार्थियों को पहुंचाया परीक्षा केंद्र तक

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए देर रात से ही परीक्षार्थियों का बस स्टैंड पर आना शुरू हो गया था। शनिवार पौने चार बजे परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड से बसें रवाना कर दी गई। वहीं, पुलिस लाइन से परीक्षार्थियों के लिए शटल बसें शुरू की गई। पुलिस लाइन से परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। अनाउसमेंट के माध्यम से परीक्षार्थियों को बुला-बुलाकर बसों में बैठाया जा रहा था। बस स्टैंड पर महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने निरीक्षण कर बसों की व्यवस्था जानी। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात की गई। हालांकि परीक्षा को लेकर बस स्टैंड पर सवारियों की संख्या भी काफी कम रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी 9 बजे बस स्टैंड पर पहुंचना शुरू हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें