फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के सूर्य नगरवासियों को एक और अंडरपास मिले तो सुगम हो जाएगा आवागमन

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Dec 2024 11:58 AM IST

हिसार के सूर्य नगर के लोगों की सुविधा के लिए बेशक एक अंडरपास का निर्माण किया जा चुका है। मगर क्षेत्रवासियों को एक और अंडरपास मिल जाए तो लोगों को आवागमन में काफी सुगमता होगी। क्षेत्रवासी काफी वर्षों से यह मांग उठा रहे हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जगह की कमी के कारण यह अंडरपास बनना संभव नहीं है। सूर्य नगर निवासी काफी समय से गली नंबर 25 के सामने अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं। अगर यहां अंडरपास बनता है तो उन्हें दिल्ली रोड तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि दिल्ली रोड से रेलवे ट्रैक तक पहले से सड़क निर्माण हो रखा है। हालांकि इस रास्ते के काफी हिस्से पर बिजली निगम ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस अतिक्रमण हटाने को लेकर क्षेत्रवासी कोर्ट में भी केस जीत चुके हैं। अतिक्रमण हटते ही यह रास्ता 100 फीट चौड़ा हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें