फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सेक्टर 16-17 में अवैध कब्जों पर चला एचएसवीपी का बुलडोजर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:45 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने वीरवार को सेक्टर 16-17 में घरों के आगे बनाए गए अवैध कब्जों को हटवाया। करीब साढ़े चार घंटे तक इसे अभियान में निगम की टीम को सेक्टर की मार्केट के दौरान थोड़ा विरोध का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से लोहे की जालियों, अवैध खोखे, लोहे की ग्रिल व दीवारों को ध्वस्त किया। नगर निगम की टीम वीरवार को डयूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के साथ सेक्टर 16-17 के मकान नंबर एक के बाहर पहुंची दोपहर करीब 12.30 बजे एचएसवीपी की टीम ने अवैध कब्जों व अतिक्रमण को हटाना शुरु किया। लोगों ने अपने घर के साथ लगती सेक्टर की जमीन पर पौधे लगा कर कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा कुछ लोगों ने मकान के साथ लगती जमीन पर पार्क भी विकसित किए हुए थे। जब एचएसवीपी की टीम जब सेक्टर 16-17 की मार्केट में पहुंची तो टीम ने मार्केट के सामने ग्रीन बेल्ट में रखे लोहे के खोखे को तोड़ना शुरू किया। मदद एनजीओ के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने विरोध जताते हुए कहा कि इस तरह से किसी गरीब की रोजी रोटी को न तोडा जाए। खोखे को हटाने के लिए समय दिया जाए। एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने कहा कि आप सरकारी काम में बाधा न डालें। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय निर्देश अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है। हमने अवैध कब्जे ,अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का समय दिया था। मौके पर पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के नेता दलबीर किरमारा ने दोनों को शांत कराया। टीम ने दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे तक अभियान चलाया। जिसमें मकान नंबर 936 तक को कवर किया गया। पूरे सेक्टर के सभी मकान मालिकों को अवैध कब्जे, अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें