फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार नगर निगम का पशु पकड़ने का महा अभियान जारी, 3 घंटे में पकड़े 40 पशु

हिसार नगर निगम की तरफ से आज शहर में पशु पकड़ने का महा अभियान चलाया जा रहा है। निगम की टीम ने 2 घंटे में करीब 40 पशु पकड़े जा चुके हैं। इस अभियान में पुलिस प्रशासन और पशुपालन विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम ने आज सुबह 8:00 बजे से शहर में पशु पकड़ने का महा अभियान शुरू किया। उससे पहले टीम सेक्टर 14 में पहुंची, जहां सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा गया। इसके बाद टीम पड़ाव चौक पहुंची और यहां से भी पशुओं को पकड़ा गया। टीम के साथ 30 पुलिस कर्मचारी मौजूद अभियान में कोई बाधा न पड़े इसको लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से टीम को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। टीम के साथ 30 पुलिस कर्मचारी मौजूद है। वही नगर निगम की पशु पकड़ने की टीम के अलावा जारी टीम के कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल किए गए हैं। अभियान में ये अधिकारी है शामिल नगर निगम के एमई कर्मपाल को इस अभियान का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मौके पर एमसी डॉ प्रदीप हुड्डा, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर सुभाष जांगड़ा, डीएसपी सुरेंद्र, एचएसवीपी के जेई छत्रपाल व तरुण आदि मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें