फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार डीसी महेंद्र पाल ने पहुंचे महावीर कालोनी जलघर , परिसर में मिली गंदगी

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Feb 2026 11:47 AM IST

हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने शहर के तीन प्रमुख जलघरों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। महावीर कॉलोनी स्थित जलघर परिसर में गंदगी मिलने पर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तीन दिन में परिसर पूरी तरह से साफ होना चाहिए। कहीं पर भी कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को लेकर डीसी महेंद्र पाल ने सबसे पहले महावीर कॉलोनी स्थित जलघर का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने वॉटर टैंक एवं जलघर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जलघर के टैंक की खराब स्थिति पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने निर्देश दिए कि जलघर से सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के उपरांत पानी के टीडीएस सहित अन्य गुणवत्ता मानकों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने हवाई अड्डा चौक के समीप स्थित स्काडा जलघर तथा सिरसा रोड पर बने जलघर का भी निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पेयजल में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें