फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: HAU में छात्रों का धरना समाप्त, सरकार से आठ मांगों पर बनी सहमति

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों की सरकार की ओर से बनाई कमेटी के साथ मांगों को लेकर सहमति बनी है। जिसके बाद छात्रों ने मीडिया के समक्ष आकर बताया कि उन्होंने धरना खत्म करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से उन्हें अपनी मांगों पर सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे तो वह धरना स्थल खाली कर देंगे। छात्रों ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कुलपति को छह महीने की छुट्टी पर भेजने, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच कराने पर सहमति दी है और अन्य मांगों को पूरी तरह से मानने का भरोसा दिया है। एचएयू में गेट नंबर चार पर बीते 15 दिन से धरना दे रहे छात्रों के साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को फोन पर वार्ता की। छात्रों की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने पर एसडीएम ज्योति मित्तल ने उन्हें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आमंत्रित किया। एचएयू के छात्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ उनकी वार्ता में सभी आठ मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार ने कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को छह महीने छुट्टी पर भेजने पर सहमति दी है। साथ ही रिटायर्ड जज वाली तीन सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच करेगी। छात्रों ने बताया कि हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगी। जब हमें सकारात्मक रूझान दिखेंगे तो हम धरना समाप्त करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें