फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में किसानों ने भरी हुंकार, कमेटी गठित, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ शंभू बॉर्डर कूच की चेतावनी

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 07:09 PM IST

किसानों पर हुए लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले दागने पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में गुरुवार को हरियाणा के हिसार के सिसाय-कालीरामण गांव के चबूतरे पर किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत की अध्यक्षता सिसाय गांव के सरपंच राजेश सिहाग ने की। बैठक में हिसार जिले के 40 गांव के किसान व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में हरियाणा के किसानों ने पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का समर्थन करने, दिल्ली तक पहुंचाने में उनकी हर संभव मदद करने व सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। जिले के किसान गांव-गांव जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे। ट्रैक्टर मार्च निकालकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पंजाब के किसानों की मदद करने की अपील करेंगे। बैठक में किसानों ने कहा कि किसानों के दिल्ली कूच के बीच में सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन रोड़ा बन रहा है। हाईवे को बंद किया जा रहा है। इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं। किसानों ने कहा कि सरकार ऐसा करके लोकतंत्र का हनन कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें