हिसार के एक निजी अस्पताल में चार साल के बच्चे कर्ण के नाक का ऑपरेशन करने के बाद बेहोशी की हालत में चिकित्सक ने छुट्टी कर दी। परिजन बच्चे को घर राजस्थान के राजगढ़ ले गए। शनिवार रात को बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रविवार को बच्चे के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।