फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: बारिश के बाद हुआ जलभराव, अधिकारी बोले बरसात के बाद फिर होगी ड्रेनेज लाइनों की सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। वीरवार सुबह हुई बारिश का बाद हुए जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में हैं। इस पर विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि शहरी ड्रेनेज सिस्टम की जिम्मेदारी पब्लिक हेल्थ विभाग की है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के ड्रेनेज सिस्टम का कार्य सिंचाई विभाग देखता है। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर की ड्रेनेज लाइनों की सफाई कराई गई थी। इस अभियान में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और विधायक विनोद भयाना भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। संजीव त्यागी ने बताया कि शहर के पानी की निकासी दो दिशाओं में होती है। लगभग दो-तिहाई पानी लालपुरा की ओर जाता है, जबकि एक-तिहाई पानी भिवानी रोड की तरफ बहता है। उन्होंने कहा कि अब तक 101 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है और मानसून की अभी शुरुआत ही हुई है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज लाइनों की सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। पहली बारिश के दौरान सॉलिड वेस्ट और कचरा मैनहोल के जरिए लाइनों में पहुंच जाता है, जिससे कई जगह लाइनें जाम हो जाती हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों तक और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद विभाग दोबारा अभियान चलाकर ड्रेनेज लाइनों की सफाई करेगा, ताकि बारिश के दौरान निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें