फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस निर्णय से किसानों को हर वर्ष मिलने वाली आर्थिक सहायता अब आगे भी लगातार जारी रहेगी। हांसी में जनप्रतिनिधियों और किसानों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में बड़ा कदम बताया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहयोग देना और उनकी आय को सहारा प्रदान करना है। हांसी के विधायक विनोद भयाना ने कहा कि योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने का फैसला किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। इससे किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए आर्थिक मदद मिलती है, जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों के हित में है। हर साल मिलने वाली 6,000 रुपये की सहायता खेती के छोटे-मोटे खर्च पूरे करने में मदद करती है और योजना की अवधि बढ़ाना किसानों के लिए लाभदायक कदम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें