फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 पौधों के साथ हांसी में हरियाली की मुहिम, प्रशासन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हांसी में वन महोत्सव के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एडीसी लक्षित शरीन ने भी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हांसी के लाला हुक्म चंद पार्क में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीसी लक्षित शरीन ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के अंतर्गत पूरे शहर में 500 पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। एडीसी लक्षित शरीन ने बताया कि आज वन महोत्सव के तहत पूरे शहर में 500 पौधे लगाए गए हैं। पौधे हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये हमें स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण और बेहतर भविष्य देते हैं। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें