पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने हिसार एयरपोर्ट की कामयाबी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बता कर आसपास की जमीनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जब तक जेवर इंटरनेशनल ओवर नहीं हो जाएगा तब तक हिसार के एयरपोर्ट पर फोकस होने की उम्मीद कम है। जेवर का रोड नेटवर्क दिल्ली- नोएडा से पूरी तरह से कनेक्ट है। जब तक रोड से हिसार -दिल्ली की पहुंच एक- डेढ घंटे में नहीं हो जाएगी तब तक हिसार एयरपोर्ट कामयाब नहीं हो पाएगा।सरकार का यहां कार्गाे व मेंटीनेंस एयरपोर्ट बनाने पर ही फोकस है। हिसार से इंटरनेशनल पेसेंजर एयरपोर्ट अगले कई साल तक चलने की संभावना नहीं है। हिसार में कांग्रेस नेता बीर सिंह दलाल के आवास पर मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सदभाव यात्रा में जिला अध्यक्ष के शामिल न होने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष नए नए बने हैं। वह सारे बहुत जरुरी काम लगे हुए हैं। 12 साल से आदतें बिगड़ी हुई है जिसे सुधरने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन न होने का नुकसान विधानसभा चुनाव में हमें उठाना पड़ा। संगठन न बनने देने की परिस्थितियां कांग्रेस नेताओं ने ही पैदा की। बाद जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ा। अब कांग्रेस का संगठन गया है। नए प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस को मिले हैं।