फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह धरने पहुंचे, बोले करोड़ों वसूलने के भी सुविधाएं नहीं दे रहे

हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर अग्रोहा गांव में सर्विस लाइन की जर्जर हालात सहित अन्य मांगो को लेकर चल रहे धरने में पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह पहुंचे।उन्होंने कहा कि अग्रोहा में करोड़ों रुपये टोल वसूलने के बाद भी जनता को सुविधाएं नहीं दी जा रही। अग्रोहा से हिसार जाने के लिए टोल चुकाना पड़ता है ,अगर सिरसा की ओर जाएं तो भी टोल देना पड़ता है।नेशनल हाइवे पर हर साल सैंकड़ों करोड़ का टोल वसूला जा रहा है। इसके बाद भी नेशनल हाइवे पर सर्विस लेन की सुध नहीं ली जा रही। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अग्रोहा गांव नेशनल हाईवे पर होने के कारण रोड पर भारी यातायात रहता है। अग्रोहा में अधूरी सर्विस लाइन व चौक पर बनी सर्विस लाइन पूरी तरह से टूटने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसो में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं,काफी लोग घायल हो चुके है। वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई ग्रामीणों की समस्या को जल्द से जल्द निवारण करे। इस अवसर पर अनूप गोदारा, पूर्व सरपंच बलवीर भांभू, लीलूराम मूंड,कैलाश गिरधर, अजीत राठौड़, केडी अग्रोहा, तेजपाल राठौड़, सुभाष गोदारा, दलीप चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें