फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: डीएपी खाद व मुआवजे को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर जताया आक्रोश

किसान संगठनों ने जिले में पूरी मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने और किसानों के मुआवजे को जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसान संगठनों के सदस्य लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। प्रदर्शनकारी किसान अनिल कुमार, संदीप सिंह व अन्य ने बताया कि जिले में डीएपी खाद को लेकर गड़बड़ी की जा रही है। जिले में लाखों बैग डीएपी वितरित दिखाया गया है। अभी बिजाई का समय न होने के चलते किसानों ने डीएपी खरीदा नहीं है। डीएपी को ब्लैक करने के लिए स्टॉक किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से डीएपी की पूरी लिस्ट नहीं दी जा रही। किसानों को बताया जाए कि जिले में कुल कितने बैग डीएपी आया। किस एजेंसी को कितने बैग दिए गए थे जिससे पता लग सके कि कौन गड़बड़ी कर रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें