धन धन बाबा जोध सचियार सेवा समिति से जुड़े भ्याणा एवं सेवक परिवारों की ओर से आज कैम्प चौक स्थित फ्लेमिंगो रिसोर्ट में आठवां महान संत समागम एंव सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सत्संग-कीर्तन का लाभ उठाया। इस दौरान बालयोगिनी महामंडलेश्वर संत शिरोमणि साध्वी करुणागिरी महाराज, हरिद्वार वाले के अलावा भाई अरूण गंगानगर वाले, भाई लवप्रीत सिंह सिरसा वाले, भाई बलवंत राय घई हिसार वाले, भजन गायक डॉ. मोहन तनेजा सत्संग व कीर्तन से संगतों निहाल किया। समिति के प्रधान दयानंद भ्याणा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ श्रीसुखमणि साहिब के पाठ से किया गया। संत समागम एवं कीर्तन दरबार के साथ-साथ अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। साथ ही चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।