फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राखीगढ़ी महोत्सव में आर्कषण का केंद्र बनी प्रदर्शनी

तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान राखीगढ़ी स्थित संग्रहालय परिसर में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। प्रदर्शनी में राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थलों से प्राप्त महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया। तीन दिन में करीब 35 हजार लोगों ने इसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी में राखीगढ़ी के पुरातात्विक स्थलों से खुदाई के दौरान प्राप्त हड़प्पा कालीन वस्तुएं विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही। इनमें मृदभांड के चित्रांकित टुकड़े, जिन पर पीपल के पत्ते की सुंदर आकृतियां उकेरी गई है, मिट्टी की चूड़ियां, मिट्टी के खिलौने, मिट्टी की खिलौना बैलगाड़ी तथा विभिन्न प्रकार की प्राचीन सीलें शामिल हैं। इन ऐतिहासिक अवशेषों को देखकर दर्शकों में प्राचीन सभ्यता के प्रति गहरी रुचि और उत्सुकता देखने को मिली। प्रदर्शनी स्थल पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियाें ने आगंतुकों को राखीगढ़ी में हुई खुदाई तथा वहां से प्राप्त हड़प्पा कालीन वस्तुओं की विस्तार से जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुदाई में प्राप्त सीलें इस बात का प्रमाण हैं कि हड़प्पा काल में भारत के अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित थे। यह प्रदर्शनी न केवल इतिहास की जानकारी दे रही है, बल्कि प्राचीन भारत की समृद्ध सभ्यता और उन्नत जीवन शैली को भी उजागर कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें