फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में पीएम के आगमन से पहले पेयजल संकट, गुस्साए लोग पहुंचे जलघर

एक ओर पीएम के आगमन को लेकर जहां पूरे शहर को सजाया संवारा जा रहा है दूसरी ओर शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। सेक्टर 1-4 में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति न होने के चलते गुस्साए लोग जलघर पहुंच गए। सेक्टरवासियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक महिलाओं ने पानी को लेकर आक्रोश जताया। बाद में अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद वापस लौटे। इस समय पानी को लेकर शहर में काफी किल्लत चल रही है। दरअसल इस समय नहरबंदी चल रही है। 18 मार्च से 18 अप्रैल तक नहर में पानी नहीं आएगा। हिसार शहर के जलघरों में 16 दिन के पानी की भंडारण क्षमता है। ऐसे में इसी पानी को 30 दिन तक चलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की कटौती की जा रही है। सभी एरिया में एक दिन छोड़ एक दिन पानी दिया जा रहा है। कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ लोग मोटर चलाकर अधिक पानी खींच लेते हैं। जिस कारण आगे के हिस्से में पानी नहीं पहुंचता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें