फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: घरोंडा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट पर समर्थन में उतरे चिकित्सक,ओपीडी की बंद

करनाल के घरोंडा में सरकारी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार के खिलाफ हरियाणा मेडिकल चिकित्सक एसोसिएशन के शनिवार को ओपीडी बंद कर विरोध जताया। शनिवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं स्थगित रहीं। चिकित्सक एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने कहा कि ऐसे निंदनीय घटना में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिम्मेदार दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो इससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तमाम श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों में असंतोष व रोष की स्थिति पैदा होगी। जिस किसी भी प्रकार के संघर्ष व आंदोलन को नकारा नहीं जा सकता सम्मान वेश अभियान के ऐसे किसी भी आंदोलन में हमारी एसोसिएशन पूरा समर्थन देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें