फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी सफाई कर्मचारी के जिला प्रधान बलजीत सिंह ड्यूटी को लेकर DMC ने जारी किया नोटिस

हांसी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बुधवार को कर्मचारियों ने DMC लक्षित सरिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों ने DMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान हमारे जिला प्रधान बलजीत सिंह ड्यूटी को लेकर नोटिस जारी किया गया। यूनियनों के कर्मचारी नए कहा कि 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के झंडा फहराने के पहुंच रहे है ,हम सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें हड़ताल के दौरान ड्यूटी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आंदोलन जारी रहेगा। बलजीत सिंह ने कहा कि छह जिलों की विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के झंडा फहराने के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी वहां काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर एवं सिंचाई विभाग यूनियन हांसी के प्रधान अशोक यादव ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों के समर्थन में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पहले ही प्रभावित है। अब विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के समर्थन से आंदोलन के और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें