हिसार रोडवेज डिपो मुनाफे वाला डिपो होने के बावजूद यहां की टूटी सड़कों की मरम्मत तक के लिए बजट नही मिल पा रहा है। स्थानीय बस स्टैंड परिसर की टूटी सड़कों पर यात्री ठोंकरे खा रहे है। टूटी सड़क होने के कारण अनेक बाद यात्री भागकर बस पकड़ने के चक्कर में गिर पड़ते है। ऐसे में बड़ा हादसा होते हुए हर रोज टल रहा है। डिपो प्रबंधन ने भी अनेक बाद इसे बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है, लेकिन बस स्टैंड परिसर बनाने तो दूर की बात मरम्म्त तक नहीं हो पा रही है।