हरियाणा में जजपा की बाढ़ड़ा से पूर्व विधायक नैना चौटाला पूर्व मंत्री अनूप धानक के पार्टी छोड़ने पर गुस्सा हो गईं। अनूप धानक को लेकर उनके बिगड़े बोल नजर आए। उन्होंने अनुप के रंग को लेकर भी टिप्पणी कर दी। आदमपुर में जजपा प्रत्याशी कृष्ण गंगवा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंची पूर्व विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उससे अच्छा तो दोमुंहा सांप है पता तो चल जाता है कि किस मुंह से डसेगा। नैना चौटाला ने रंग तक पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि एक तो भगवान ने शक्ल ही काली दी थी और काले नाग जैसा वो निकल भी गया।