फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल व लेबर न मिलने के कारण हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य अटका

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 07:08 PM IST

हांसी-तोशाम रोड को नया बनाने के लिए करीब 5 महीने पहले तो तोड़ दिया गया था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। निर्माण कार्य बीच में रुका है। जिससे आमजन परेशान हैं। निर्माण करवाने वाले लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तारकोल व लेबर न मिलने के कारण रोड के निर्माण में देरी हो रही है। करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड का निर्माण कार्य करीब पांच महीने पहले शुरु हुआ था। निर्माण के चलते वाहनों को दूसरे रूटों पर डायवर्ट भी किया हुआ है। निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को पिछले कई सालों से बदहाल हालत में पड़ी इस सड़क की हालत सुधरने की जगी थी। लेकिन सड़क तोड़ने के बाद काम अधर में लटक गया। अब हालत यह है कि सड़क पर चलना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। आने-जाने वाले लोगों पर दिनभर धूल और मिट्टी की बारिश हो रही है। खासकर बाइक सवारों को उड़ती धूल के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तोड़ी गई सड़क पर पड़ी बजरी के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। नियमों के मुताबिक जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक सड़क पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए ताकि धूल न उड़े। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। अभी बारिश का भी सीजन शुरू होने वाला है। तब ओर ज्यादा दिक्कत होने वाली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें