नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन रविवार को दोपहर 12:00 तक करीब पांच आवेदन आए, जिनमें मेयर और पार्षद पद के आवेदन शामिल हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी अमर गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर आवेदन कांग्रेस भवन में लिए जा रहे हैं। आवेदन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन 9 और 10 फरवरी को ही लिए जाएंगे। इसके बाद इन आवेदनों को प्रदेश समिति के पास भेज दिया जाएगा, जहां इन पर अंतिम विचार विमर्श किया जाएगा। संभावना है कि पार्टी की तरफ से 11 या 12 फरवरी को नाम फाइनल कर दिए जाएं। भाजपा ने मेयर पद के लिए 12 दावेदारों के नाम भेजें उधर भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए 12 दावेदारों के नाम प्रदेश समिति के पास भेजे गए हैं। वहीं पार्षद पद के लिए सभी 20 वार्डो से तीन-तीन दावेदारों के नाम भेजे गए हैं। पार्टी 10 से 12 फरवरी के बीच नाम की घोषणा करेगी।