फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हांसी से कांग्रेस नेताओं ने उठाई छात्रों की आवाज

हांसी के क्रांतिकारी चौक पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन लगाकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे से छात्र संवाद और जुड़ाव’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। यह विशेष अभियान देशभर के युवाओं और छात्राओं को जोड़कर शिक्षा, सुरक्षा, बराबरी और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अशोक मलिक और सोविन भाटला ने कहा कि सरकारी परीक्षाओं में होने वाली धांधली, अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मुद्दों को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज को मजबूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह छात्रों और युवाओं के मुद्दों को उठा रहे हैं, उससे युवाओं को अपनी बात रखने का हौसला मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि आज राहुल गांधी के कार्यक्रम को लाइव देखा गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं और उनके मुद्दों को मंच देने का काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों के लिए एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रखने का अवसर मिलता है तथा शिक्षा, रोजगार और समान अवसर जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही बेहतर नीतियों का निर्माण संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें