फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस के साथ किया राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी के पदक विजेता अंकुश पंघाल का स्वागत

हिसार। राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गांव भेरियां निवासी अंकुश पंघाल वीरवार दोपहर तीन बजे शहर में पहुंचे। उनका हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एचएयू के गेट नंबर 4 पर फूल और नोटों की माला पहलाकर स्वागत किया गया। वहां से 15 किमी दूर स्थित गांव तक वाहनों के काफिले के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जिस जीप पर अंकुश और उनके कोच प्रदीप सावंत सवार थे उसे उनकी बहन चला रही थी। मोहल्ला आजादनगर के चबूतरे पर एकजुट नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। उनका शाम पांच बजे उनके पैतृक गांव में गाजे, बाजे की धुन पर स्वागत किया गया। मोहल्ला आजादनगर के एमसी सत्यवान पानू के नेतृत्व में एकजुट शहरवासियों ने भी मोहल्ले के यात्री प्रतीक्षालय पर अंकुश का स्वागत किया। अब शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पुरस्कारस्वरूप उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित करेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु समेत कई संगठनों और परिजनों ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें