फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम नायब सिंह सैनी तीन दिन में दूसरी बार 28 को आएंगे हिसार, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-छात्रावास का लोकापर्ण करेंगे

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 04:38 PM IST

अग्रोहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के तीन दिन में दूसरी बार हिसार आ रहे हैं। वीरवार 28 नवंबर को सीएम नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में सावित्री जिंदल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व सीता राम जिंदल गर्ल्स हॉस्टल के लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बुधवार को डीसी अनीश यादव , पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर की गई तैयारियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में जिंदल फ़ाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित सावित्री जिंदल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रदेश के बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में से एक है। महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों की सुविधाओं व सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था प्रतिदिन चिकित्सा महाविद्यालयों की सुविधाओं को बढ़ाकर प्रदेश को चिकित्सा के क्षेत्र में अव्वल लाने के लिए काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें