फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने गांव सिसाय के सीएचसी पर मारा छापा, गैरहाजिर मिले 5 कर्मचारी

गांव सिसाय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने छापा मारा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में 5 स्टाफ सदस्य ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। दवाओं के स्टॉक में भारी असमानता मिली । टीम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए पहुंची तो स्टाफ में हड़कम्प मच गया। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कामीद मोगा, एसआई जितेंद्र, तथा एएसआई चंद्रपाल ने सिसाय सीएचसी में स्टाफ की उपस्थिति को लेकर छापा मारा। इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. संदीप की उपस्थिति में स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। नर्सिंग अधिकारी रोशनी, असिस्टेंट क्लर्क नवीन गर्ग, बीएएम संदीपन, बीएससी राजबाला, तथा टीएचबी बलकेश ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें