फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में छठी व बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की आय दिखाई 5-5 लाख, विभाग के चक्कर लगा रहा मजदूर पिता

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं का छात्र हर साल 5 लाख रूपये कमा रहा है। छठी कक्षा में पढ़ने वाली कल्पना भी हर साल 5 लाख रूपये कमा रही है। इन दोनों बच्चों की मां बादो देवी तथा इनके पिता रामेश्वर भी हर साल 5 लाख रुपये कमा रहे हैं। पांच सदस्यों के इस परिवार की आय 20 लाख रुपये सालाना दिखा दी गई है। मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा गांव भाणा निवासी राम सिंह अपने साथ पूरे दस्तावेज लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। राम सिंह ने कहा कि उनके बच्चों की आय को कम कराने के लिए पिछले छह महीने से चक्कर लगा रहा है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी मजदूर की कापी भी बनी हुई थी। अब इतनी ज्यादा आय दिखा दी कि उसकी कापी कट गई। उसे बीपीएल का कोई लाभ भी नहीं मिल रहा। 20 लाख की आय दिखाने से उसे इनकम टैक्स का भी डर लग रहा है। राम सिंह ने कहा कि वह पटवारी, बीडीपीओ, डीडीपीओ, एडीसी, डीसी सभी से मिल चुका है। अधिकारी बार बार उस टकरा देते हैं। उसने अपनी समस्या को सांसद जयप्रकाश के समक्ष भी उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें