फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के गांव खरक पुनिया में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी का पुनिया खाप ने किया अभिनंदन

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं को हर माह दी जाने वाली 2100 रूपये लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर विचार कर रही है। इस रकम का हर महीने देने की बजाए साल में दो किस्तों में देने पर विचार कर रही है ताकि एक बड़ी रकम एक साथ मिल सके। जिसको महिला अपने किसी कार्य के लिए एक साथ उपयोग कर सकें। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में 10 आईएमटी बनाने का एलान किया था। 3 आईएमटी के लिए जल्द ही जमीन ली जाएगी। खरक पुनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से बाड़मेर एवं झांसल गणराज्य संस्थापक दादा बाढ़ देव पुनिया के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह आयोजित में सीएम नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है। अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगले चरण में इसको बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें