फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत पर जश्न, बांटी गई मिठाई

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को कांग्रेस भवन में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि तमाम राजनीतिक दबावों और हथकंडों के बावजूद विधायकों ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास की जीत है। इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि सच्चाई और सिद्धांतों की हमेशा विजय होती है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक साधारण एवं एससी समाज से आने वाले समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजकर सामाजिक न्याय को मजबूती दी है। कांग्रेस विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में भेजने का कार्य किया। एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता को राज्यसभा में भेजना संभव हुआ। कर्मवीर बौद्ध हमेशा से रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ मजबूती से जुड़े रहे हैं , पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी बरवाला भूपेन्द्र सिंह गंगवा,अनूप सिंह सरसाना, डीएनटी. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर नायक, धर्मेन्द्र घनघस, एडवोकेट कमल सहरावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें