सिवानी मंडी की प्रतिष्ठित संस्था श्री राम नाटक क्लब के तत्वाधान में आयोजित 44वें दशहरे महोत्सव पर 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस पावन अवसर पर शहर और आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दशहरे के इस महोत्सव का शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी जितेंद्र जिंदल ने प्रभु श्री राम जी की आरती उतार कर किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पवन मोटू ने की। विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी से असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया।