फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

आर्य नगर स्थित एमएस स्पोटर्स ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में पहुंचने के लिए बॉक्सरों ने रिंग में एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए। सेमीफाइनल मुकाबले में 30-33 किलोग्राम भारवर्ग में लोकेश और आनंद ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार 33-35 किलोग्राम भारवर्ग में अंश सिहाग, 35-37 किलोग्राम भारवर्ग में अखिल और आर्यन, 40-43 किलोग्राम भारवर्ग में कुनाल और लक्ष्य, 43-46 किलोग्राम भारवर्ग में तरूण और योगेश ने फाइनल में जगह बनाई। शाम पांच बजे फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। विजेता बॉक्सराें को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सोमवार को लड़कियों के मुकाबले खेले गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें