फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह होंगे अभिनंदन समारोह

हांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के शनिवार को हांसी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि हांसी में प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास और तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भारी उत्साह है। भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का हांसी में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माया रिसॉर्ट में भी प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित होगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें