नव वर्ष के अवसर पर श्यामसुख गांव में नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किया गया। जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा फोगावट ने रीबन काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अनुराधा ने की। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हवन यज्ञ कर सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामनाये की गईं। इस दौरान सीएचओ रजत पांडेय ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। और कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से श्यामसुख व संदोल दो गांव के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क जांच एवं परामर्श जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी,जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा। करीब पांच वर्षो से उधार के भवन में चल रहा था आयुष्मान अयोग्य मंदिर हालांकि इससे पहले करीब पांच वर्षो से आयुष्मान अयोग्य मंदिर गांव में स्थित संत गुरु रविदास चौपाल के उधार के भवन में चल रहा था अब नव वर्ष पर आठ कमरो का खुद का भवन बन गया। जिससे अब ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा।