फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम, सैनिक बोले- हथियारों से नहीं, हौसलों से सुरक्षित है भारत

देश की सीमाओं की रक्षा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले जांबाज सैनिकों का कहना है कि भारत की सुरक्षा केवल आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि सैनिकों के अदम्य हौसले, अनुशासन और त्याग से सुनिश्चित होती है। सेना दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दुश्मन से मोर्चा लेने से पहले एक सैनिक को मौसम, भौगोलिक परिस्थितियों और विषम हालात से जूझना पड़ता है। कश्मीर की घाटियों से लेकर तिब्बत की बर्फीली चोटियों और युद्ध के मैदान तक भारतीय सैनिक ने हर जगह साहस और बलिदान की अमिट मिसाल कायम की है। संवाद के दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि देश की सुरक्षा केवल हथियारों से नहीं, बल्कि सैनिकों के साहस, अनुशासन और त्याग से होती है। इस अवसर पर वेटरन फकीर चंद, जिले सिंह, प्रताप सिंह, जयराम, हवा सिंह, अजमेर सिंह, सुभाष और रामनिवास ढिल्लो ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें