अर्बन एस्टेट-2 स्थित भारत माता द्वार में श्री राधा रानी मित्र संकीर्तन मंडल ने भजन संध्या का आयोजन किया। महिला संकीर्तन मंडल की ओर से होली के अवसर पर आयोजित वार्षिक भजन संध्या में कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सरोबार कर दिया। शाम चार बजे से शुरु हुए संकीर्तन में श्रद्धालु करीब चार घंटे तक झूमते रहे। सुन ले ओ राधा गोरी जो मोह न खेली होली तो तेरी मेरी कट्टी है जाएगी, श्याम वो मेरे श्याम, मैं तेरा लाडला... और सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी, तारो न तारो मर्जी तुम्हारी, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,सांवरिया ले चल परली पार,वो खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है भजनों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लंगर भी लगाया गया।