फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज सेवा के कार्यों में आगे लाने के उद्देश्य से हिसार में कार्यरत अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन आज शहर में एक पहचान बन चुका है। इस संगठन की जिला अध्यक्ष सेक्टर-14 निवासी अनिता जैन हैं, जिन्हें वर्ष 2021 में अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने सात–आठ महिलाओं के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी, और आज यह समूह 100 से अधिक अग्रवाल महिलाओं का परिवार बन चुका है। महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में संगठन का पूरा सहयोग रहता है। इसके अलावा गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा देना और गरीब कन्याओं को सिलाई सिखा कर आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनकी शादी में सहयोग करने के लिए भी संगठन सजग है। समय-समय पर महिलाओं को मंच प्रदान किया जाता है ताकि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभा को समाज के सामने लाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें