फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हांसी में युवा कारोबारी ने की आत्महत्या, व्यापार में नुकसान व उधार के पैसे वापिस न मिलने से था परेशान

हांसी के मुलतान कॉलोनी में एक युवा कारोबारी ने पैसे के लेन देन को लेकर घर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें चार युवकों को मौत का जिम्मेदार बताया है। इनसे कारोबारी ने पैसे लेने थे। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। युवक कारोबार में हो रहे नुकसान व उधार के पैसे वापिस न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अरुण महता के रूप में हुई है। उसकी पुरानी सब्जी मंडी के समीप बाला जी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान थी। अरुण ने सुबह करीब दोपहर एक बजे घर पर सुसाइड किया। वह घर पर प्रथम तल पर बने कमरे में अकेला था। परिजन जब ऊपर गए तो उन्हें इस बारे में पता लगा। जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने चार युवकों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इसमें से एक युवक उसकी दुकान पर काम करता था। अन्य तीन युवकों से पैसे का लेन देन था। मृतक अरुण के सुसाइड नोट के अनुसार यह चारों उसके पैसे वापिस नहीं दे रहे थे। इसलिए वह परेशान था। जिसके चलते उसने सुसाइड किया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। अरुण की बहन पानीपत में विवाहित है। अरुण ही घर को संभाले हुए था। सुसाइड के बाद से परिजनों को बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें