फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में शपाल मलिक के इस्तीफे को लेकर 7 मार्च को रोहतक में होगी महापंचायत

सात बास खाप प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि खापों के सदस्यों ने कहा कि 7 मार्च को रोहतक के जसिया में खापों की महापंचायत होगी। जसिया में बनाए जा रहे छोटूराम संस्थान के प्रधान यशपाल मलिक अपने इस्तीफा नहीं दे रहे। इसके चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह है। खाप पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हिसार की जाट धर्मशाला में हुई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में सात बास खाप प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि सुनने में आया है कि करीब 13 करोड़ रुपये का चंदा आया था। इस चंदे का हिसाब दिया जाना चाहिए। कुछ लोग चंदे को लेकर समाज में गलत भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति समाज से बड़ा नहीं हो सकता। हर एक व्यक्ति को अपने समाज का सम्मान करना चाहिए। कुछ लोग समाज को अपमान कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें