फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 222327 एमटी गेहूं की खरीद, 69 प्रतिशत का उठान नहीं अनाज से अटी मंडियां

नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 04:06 PM IST

हिसार की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पूरे चरम पर पहुंच चुकी है। जिले में पूरे सीजन में 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं आवक का अनुमान लगाया गया था। जिसके मुकाबले अब तक 2.55 हजार मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। इसमें से 222327 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले की मंडियों में अब तक 39982 एमटी सरसों की आवक हुई है। जिसमें 392243 एमटी सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडी अनाज से अटी हुई नजर आ रही है। किसानों को शेड के नीचे या फड़ पर खाली जगह नहीं मिल रही। ऐसे में किसान अपनी फसल को सड़क पर ही डाल रहे हैं। जिले की मंडियों में 15 मार्च से सरसों की खरीद हुई थी। जिसमें 95 हजार एमटी सरसों की आवक होने का अनुमान लगाया गया था। अब तक मंडी में 392243 एमटी सरसों की आवक हुई है। अब सरसों की आवक कम हो रही है। सरसों खरीद को लेकर अब अधिक आवक होने के आसार नहीं बन रहे हैं। माना जा रहा है कि सरसों अपने लक्ष्य के अनुसार नहीं आएगी। जिले में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है। दस अप्रैल से गेहूं की आवक हुई शुरु हुई थी। लगभग एक सप्ताह में ही करीब आधी आवक हो चुकी है। मंडियों में आवक को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दस दिन में ही आंकड़ा अपने लक्ष्य पर पहुंच जाएगा। गेहूं के उठान को लेकर दिक्कतें चल रही हैं। अब तक 69623 एमटी गेहूं का ही उठान हो सका है। करीब 31 प्रतिशत गेहूं का उठान हुआ है। लगभग 69 प्रतिशत गेहूं अब भी अनाज मंडियों में ही पड़ा हुआ है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने कहा कि सभी उठान एजेंसियों को जल्द से जल्द उठान के निर्देश दिए गए हैं। सभी खरीद एजेंसियों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें