फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 15वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग

Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 02:38 PM IST

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शहरवासी सन्नी ईलावादी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के लोग भी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वे भी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की है। 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को आज 15 दिन हो चुके हैं। प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और सड़कों, डस्टबीन तथा डंपिंग प्वाइंट के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उनके अनुसार सड़कों पर करीब 5 से 7 हजार टन कूड़ा जमा हो गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता देना तथा दमकल और सीवर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्रीय मांगों को लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें