फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में रैली का होगा आयोजन

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने बताया रोहतक क्षेत्र से ही चौधरी देवीलाल अपनी राजनीति शुरू करते थे। इस बार की स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के 112वें जन्मदिवस पर रोहतक में रैली होगी। चौधरी देवीलाल रोहतक के सांसद भी रहे। महम से विधायक भी रहे। पुराना रोहतक जिला ( रोहतक, सोनीपत, झज्जर ) चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि रहा है। उसी कर्मभूमि के लोगों ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल की जयंती पर रैली के लिए अनुरोध किया। एक बार फिर से पुराने रोहतक जिले में में पार्टी को फिर से मजबूत किया जाएगा। सिरसा रोड स्थित इनेलो कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने किसानों के कर्ज माफ,पेंशन योजना, मुफ्त बिजली और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, गांव-गांव पक्की सड़कें देकर हरियाणा की तरक्की के दरवाजे खोले थे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें